Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हादसा

सुजानपुर में पैदल चल रहे व्यक्ति को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, दोनों हुए घायल 

-
रजनीश शर्मा । | December 09, 2023 06:25 PM
 
हमीरपुर,
 
 
सुजानपुर अस्पताल के सामने राह चलते व्यक्ति को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी इस घटना में स्कूटी सवार और पैदल चलने वाला व्यक्ति दोनों घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई और घायलों का उपचार सुजानपुर सिविल अस्पताल में किया गया। इसके बाद इन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक सुजानपुर अस्पताल के नजदीक पैदल चल रहे राजिंद्र  पुत्र प्रेम चंद  धुरियां डाकघर मंझीण  जिला कांगड़ा  को बिना नंबर की स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी।  चालक  की पहचान रोहित पुत्र प्रकाश चंद निवासी देहरू उप तहसील आलमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। खबर लिखे जानें तक दोनों घायलों को सुजानपुर अस्पताल से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया  गया है। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हादसा खबरें
-
-
Total Visitor : 1,71,34,072
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy